80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, रिश्ते में पोते ने की दरिंदगी, मानवता शर्मसार

80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप।
80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप।

कानपुर: उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के बिल्लौर से मानवता को कलंकित करने वाला वाला एक मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत 22 वर्षीय दलित युवक ने रिश्ते में दादी लगने बलि 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अमित गौतम ने अकेला पाकर 80 साल की बुजुर्ग असहाय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी

पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी विजय ढुल ने बताया कि बिल्लौर के सुजावलपुर में गुरूवार की रात आरोपी अमित गौतम ने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पिया। उसके बाद में नशे की हालत में ही वह रात के समय अपने घर के सामने रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। जहां हैवान ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उसके बाद दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना करने के बाद आरोपी पीड़ित महिला को उसकी हालत पर छोड़कर भाग गया।

घटना के समय पीड़ित महिला के रोने की चीख-पुकार सुन कर आस-पड़ोस के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। घर में बुजुर्ग महिला की हालत देखकर सब दंग रह गए। जब महिला ने लोगों को पूरी घटना बताई तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अमित गौतम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।