बेटे की हत्या, पोता लापता अब SC/ST एक्ट में केस दर्ज, इस परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

महादेव मिश्रा का पोता।
महादेव मिश्रा का पोता।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पीड़ित परिवार पर ही केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। बहराइच के बौंडी इलाके के नौसहरा गांव में रहने वाले महादेव मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महादेव मिश्रा का आरोप है कि उनके बेटे आशीष मिश्रा की हत्या के बाद उनका पोता भी लापता है। महादेव मिश्रा ने हमने बातचीत में बताया कि उनका पोता करीब 15 दिन से लापता है। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। प्रशासन इनके पोते को ढूंढ़ने की बजाय इनके परिवार के ऊपर ही SC/ST एक्ट में केस दर्ज कर लिया।

4 माह पूर्व हुई थी बेटे की हत्या

महादेव मिश्र ने हमसे बातचीत में बताया कि दिसंबर में भीम आर्मी के समर्थक करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके बेटे आशीष मिश्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिसके बाद हॉस्पिटल में आशीष की मौत हो गई। इस मामले पर उन्होंने स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जिसमें घटना के करीब दो महीने बाद दबाव बनाने के कारण पुलिस ने दो आरोपी भीम और बरसाती को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी फरार हैं।

SC/ST एक्ट में केस

महादेव मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा तो गया ही अब पोता भी लापता है। उसका क़रीब 15 दिनों से कोई पता नहीं चल रहा है। इस बीच दूसरे पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर ही SC/ST एक्ट में केस दर्ज करवा दिया है। इस मामले के बाद डर है कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।