पुजारी के घर में घुस का निर्मम हत्या, चाकुओं से गोदा, गांव में भारी तनाव

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या से हड़कंप मच चुका है। देवरिया के सुप्रसिद्ध बारीपुर हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक चौबे चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। काल यानी मंगलवार रहा पड़ोस में ही रहने वाले दबंगों ने पुजारी की निर्मम हत्या कर दी। पुजारी की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र संदीप के भी हमलावरों ने मारपीट की। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पूरे घटनाक्रम को लेकर घायल बेटे ने गांव के ही रहने वाले दबंग उसके साथियों पर आरोप लगाया है। घटना देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे की है। घटना के बाद से पूरे इलाक़े में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल लगाया गया है।

यह था पूरा मामला

आपको बता दें कि देवरिया के तेनुआ चौबे गांव निवासी अशोक चौबे (56) प्रसिद्ध बारीपुरहनुमान मंदिर में सहायक पुजारी थे। हत्या के एक दिन पहले रात गांव में अशोक चौबे के भाई की दुकान पर कुछ लोगों से परिवार वालों का विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मंगलवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने पुजारी अशोक चौबे के घर हमला बोल दिया. हमलावरों ने अशोक चौबे को बुरी तरह से चाकू से गोद डाला। पिता पर चाकुओं से हमला होते देख बेटा संदीप भी बचाव के लिए गया। जिसे हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पुजारी अशोक चौबे की मौत हो गई।

पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

पूरा घटनाक्रम देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र का है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों डीजे बजाने को लेकर गांव के ही हौसला पासवान और उनके परिवार से पुजारी की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद यह घटना हुई। जिसमें अशोक चौबे के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।