Video: बालाजी मंदिर के पुजारी की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस अभी तक नहीं बता पाई हत्या का कारण

    0
    87
    पुजारी- कृष्ण गोविंद तिवारी
    पुजारी- कृष्ण गोविंद तिवारी

    फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुजारी को बचाने आए एक शख्स को घायल कर दिया। जो अब ख़तरों से बाहर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुजारी की निर्मम हत्या से लोगों में भय व्याप्त है।

    ये है पूरा मामला
    पूरा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा के बालाजी मंदिर का जय। यहाँ पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी है 30 सालों से पुजारी भगवान की सेवा कर रहे थे। पुजारी की उम्र 65 साल थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान की सेवा में समर्पित कर दिया। बताया गया कि पुजारी मंदिर प्रांगड़ में सो रहे थे तभी उनकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई।


    आरोपी गिरफ्तार

    पूरे मामले को लेकर एसपी अनूप सिंह ने बताया कि “हमें ये सूचना मिली कि चारपाई पर सो रहे पुजारी की हत्या गई। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस घटना में अवधेश प्रजापति नामक एक शख्स घायल भी है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जिसकी उम्र 50 साल है।

    एसपी ने बताया की पुजारी की हत्या करने बाले आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल को शव को पोस्टमार्टम अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना को लेकर लोगों का कहना है कि मंदिर के इन बुजुर्ग पुजारी से क्या ऐसी दुश्मनी थी जो इतनी बेरहमी के साथ उनकी हत्या की गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here